www.positiveindia.net.in
Horizontal Banner 1

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में फैशन शो की धूम

भावना ठाकुर एवं प्रिंसी पांडे रही विनर

laxmi narayan hospital 2025 ad

पॉजिटिव इंडिया:रायपुर,
3 नवंबर 2026,गुरुकुल महिला महाविद्यालय में आज फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक (Traditional) एवं पश्चिमी (Western) परिधानों की दो श्रेणियों में आकर्षक प्रस्तुति दी।पारंपरिक वेशभूषा में जहां भावना ठाकुर द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा,अर्चना ने माता महाकाली का रूप, आयुषी शुक्ला ने देवसेना का लुक लिया, दृष्टि प्रधान ने भारत के राष्ट्रीय फूल कमल को रिप्रेजेंट किया अपने परिधान के साथ,
जहां पश्चिमी परिधान में प्रिंसी ने बालवीर की सोनपरी, कशिश नाज़, खुशबू, शुभांगी ने वेस्टर्न लुक में अपना जलवा बिखेरा।
छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास एवं मंचीय कौशल को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। पारंपरिक परिधान-प्रथम पुरस्कार भावना ठाकुर बीकॉम 5th सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार अर्चना साहू बीएससी 5th सेमेस्टर, तृतीय पुरस्कार-आयुषी शुक्ला बी कॉम 3 rd सेमेस्टर,विशेष पुरस्कार – प्रधान बीकॉम 1st सेमेस्टर
पश्चिमी परिधान –
प्रथम पुरस्कार -प्रिंसी पांडे बीसीए 1st सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार -कशिश नाज बीकॉम 5th सेमेस्टर, तृतीय खुशबू बंजारे- पीजीडीसीए फर्स्ट सेमेस्टर, विशेष पुरस्कार- शुभांगी स्वामी बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य, निर्णायकगण, प्रशिक्षक एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के सहयोग एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.