www.positiveindia.net.in
Horizontal Banner 1

नेह की बरसात

-दयानंद पांडेय की कलम से-

laxmi narayan hospital 2025 ad

Positive India: Dayanand Pandey:
ज्ञानेश कुमार की बैंड तो राहुल गांधी सड़क पर नहीं बजा पाए , हैसियत ही नहीं थी । ज्ञानेश की बैंड सिर्फ़ और सिर्फ़ संसद में बजाई जा सकती है । पर संसद में भी हैसियत नहीं है । हैसियत होती तो प्रधान मंत्री होते आलिजाह ! हाँ, लेकिन नेहा बोरा पर उन का नेह देखने लायक़ है । नेह की बरसात है ।

और नेहा बोरा ?

वह तो राहुल पर जैसे गिरी जा रही है । राहुल ने कइयों को कोहनी मारी है , ऐसे जैसे संसद में कभी आंख मारी थी ।

लेकिन नेहा बोरा को ? बात ही कुछ और है । पितृपक्ष बहुत फलदायी रहा है । ख़ान मार्केट का चिकन रोल चल गया । नेहा की पीठ पर हाथ रख कर पीछे से उसे आगे बढ़ा रहे हैं । राहुल गांधी का बायां हाथ प्रियंका के कंधे पर , दायां हाथ नेहा के कंधे पर । ज्ञानेश ? अरे दुनिया जाए भाड़ में !

कांग्रेसियत ऐसे ही चलती रही है । चलती रहेगी ।

( ध्यान रहे यह वही नेहा बोरा है जो नक्सलियों द्वारा 76 पुलिस कर्मियों की हत्या पर जे एन यू में जश्न मनाने के लिए कुख्यात है )

साभार: दयानंद पांडेय-(में लेखक के अपने विचार हैं)

Leave A Reply

Your email address will not be published.