www.positiveindia.net.in
Horizontal Banner 1

भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 76.57 करोड़ से अधिक

laxmi narayan hospital 2025 ad

Positive India: Delhi;
पिछले 24 घंटों में 64,51,423 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 76.57 करोड़ (76,57,17,137) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 77,22,914 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 38,303 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,25,60,474 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.64% है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 81 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 30,570 नए मामले सामने आए।
वर्तमान में सक्रिय मामले 3,42,923 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.03% हैं।
देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,79,761 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.77 करोड़ (54,77,01,729) जाँच की गई हैं।
देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 83 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 1.93 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.94 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 17 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 100 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.