www.positiveindia.net.in
Horizontal Banner 1

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विवेकानंद सांस्कृतिक उत्कर्ष परिषद द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया।

laxmi narayan hospital 2025 ad

Positive India:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने  विवेकानंद सांस्कृतिक उत्कर्ष परिषद द्वारा सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। आयोजन शासकीय विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों को सम्बोधित करते हुए इस बात पर खुशी जताई कि स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर संचालित संस्था द्वारा स्वामी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और शिक्षा, पर्यावरण तथा स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सावन महोत्सव और कवि सम्मेलन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे, आमंत्रित कवि श्री कुमार विश्वास, डॉ. सुरेन्द्र दुबे और संस्था के अध्यक्ष श्री सौरभ तिवारी सहित श्री रमेश मोदी तथा अन्य अनेक पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.