www.positiveindia.net.in
Horizontal Banner 1

श्री न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया

laxmi narayan hospital 2025 ad

Positive India:Delhi; Jan 08, 2021
भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गौहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। इस संबंध में न्याय विभाग ने आज एक अधिसूचना जारी की है।
श्री न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया 07 जुलाई, 1986 को एक वकील के रूप में नामांकित हुए और उन्होंने इलाहाबाद एवं उत्तराखंड उच्च न्यायालयों में सिविल, संवैधानिक, सेवा और श्रम मामलों में वकालत की। उन्हें सेवा और संवैधानिक मामलों में विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्हें 1 नवंबर, 2008 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.