www.positiveindia.net.in
Horizontal Banner 1

कृषि मंत्री की नाक के नीचे छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम किसानों को कर रहा अमानक बीजों की सप्लाई

छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा। कृषि मंत्री ने दिए जांच के आदेश।

laxmi narayan hospital 2025 ad

Positive India;23 December 2020:
टीआरपी में छपी न्यूज़ के मुताबिक दाल तड़का लगाने वाला व्यक्ति बीज विकास निगम के भ्रष्ट अधिकारियों के माध्यम से बेखौफ होकर, छत्तीसगढ़ के किसानों को अमानक बीज सप्लाई करके अपनी, भ्रष्ट अधिकारियों व पॉलीटिकल मास्टर्स के वारे न्यारे कर रहा है। विधानसभा में कृषि विभाग छाया रहा। स्थगन/ ध्यानाकर्षण दोनों में चर्चा के समय अमानक बीज की किसानों को सप्लाई को लेकर बीज विकास निगम की घोर लापरवाही की बात सदन में रखी गई। जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक धर्मजीत सिंह ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के किसानों को अमानक बीच की सप्लाई की जा रही है, लगता है कृषि मंत्री अपने विभाग में ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तभी तो दाल तड़का लगाने वाला व्यक्ति बीज विकास निगम के माध्यम से एकाधिकार प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के किसानों को अमानक बीच धड़ल्ले से सप्लाई कर रहा है। धर्मजीत सिंह ने आरोप लगाया कि दाल तड़का लगाने वाला ऐसे समय पर बीज विकास निगम के ऑफिस पहुंच जाता है जैसे ही वह ऑफिसर ठीक 11:00 बजे वहां ऑफिस पहुंचता है और बंद होने के समय वहां से अपने होटल लाभांडी की ओर रवाना हो जाता है।

विधायक धर्मजीत सिंह ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि बीज विकास निगम को लीज पर दे दिया गया है। सभी आरोप सुनने के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने सदन में घोषणा की अमानक बीच की सप्लाई करने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.