www.positiveindia.net.in
Horizontal Banner 1

ब्रेकिंग: विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के बने मुख्यमंत्री

अरुण साव तथा विजय शर्मा बने छत्तीसगढ़ के डिप्टी चीफ मिनिस्टर।

laxmi narayan hospital 2025 ad

Positive India:Raipur:
आदिवासी नेता विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधानसभा सदस्यों ने उन्हें अपना नेता चुन लिया। उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है संभव तो 13 तारीख को भी विधिवत शपथ ले लेंगे।

विष्णु देव साईं कुनकुरी विधानसभा से चुनकर आए हैं इसके पहले 1999 से 2014 तक सांसद रह चुके हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में 2014 में विष्णु देव सहाय इस्पात में खनन राज्य मंत्री थे। इतना ही नहीं दो बार वे छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं उन्हें संघ के बहुत करीब माना जाता है संगठन पर उनकी काफी मजबूत पकड़ रही है। 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। विष्णु देव साईं बहुत ही सौम्या एवं उलझे हुए राजनीतिज्ञ हैं तथा एक बड़ा आदिवासी चेहरा है। अजीत जोगी के बाद छत्तीसगढ़ में दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री हैं।

मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। उन्हीं के साथ विजय शर्मा को भी डिप्टी सीएम बनाया गया है ।विजय शर्मा हिंदुत्व के चेहरे को रिप्रेजेंट करते हैं। वरिष्ठ नेता डॉ रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.